समोदा अवैध अफ़ीम खेती मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया,एक आरोपी फरार

बिलासपुर /दुर्ग वीडियो के माध्यम से सरपंच ने शक के आधार पर मक्के के खेत में लगे पौधे को गूगल में सर्च किया तो होश उड़ गए,सरपंच ने इसकी जानकारी पुलिस को दी,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला मक्के के खेती की आड़ में करोड़ों रुपये के अफीमकी खेती चोरी छुपे हो रही है,ये दुर्ग जिले के सिरसा-जेवरा चौकी के समोदा गांव की है,मौके पर एसपी और कलेक्टर ने भी दौरा किया है ।पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है,एक आरोपी फरार है ।जिसकी तलाश जारी है ।दो महिलाओं के नाम जमीन दर्ज है जो बाहर रहती है ।पूरा खेती का काम विनायक ताम्रकर देखता है,पुलिस अन्य पहलू की जांच कर रही है,एनसीबी की टीम भी मौके पर जाँच करने पहुंची । पूरे छ्त्तीशगढ़ के प्रसाशनिक हलकों में और भाजपा नेताओं में तहलका मच गया है । अफ़ीम की खेती 5-6 एकड़ में लगा है। आशंका जताई जा रही है की खेती पिछले कई वर्षों से हो रही है बोई गई अफीम की कुल कीमत करीब 7-8 करोड़ बताया जा रहा है । कांग्रेस ने इस मुद्दे को लपक लिया है,अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक वीडियो भी वायरल किया है ।जिसमें गांव के सरपंच ने वीडियो में बताया है की कृषि भूमि जहाँ अफ़ीम की खेती करते पकड़ा गया है,वो किसान भाजपा से ऐसा आरोप लग रहा है,इस फ़ार्म हाउस में किसी को आने नहीं दिया जाता था ,खेती किसानी कार्य के लिये मजदूरों को बाहर से बुलाया जाता था,लोकल गाँव के लोगों से खेती कार्य कराने के लिये मज़दूर भी नहीं बुलाते थे,मामला उजागर होने के बाद पूरे आसपास इलाक़ों में हड़कंप मच गया है । तीन आरोपी हिरासत में विकास बिश्नोई,मनीष ठाकुर,विनायक ताम्रकर,अचला राम जाट फरार है । ***भाजपा नेता के नाम आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने विनायक ताम्रकर प्रदेश संयोजक राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा को पार्टी की छवि धूमिल करने और पार्टी के अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा गांव के अफीम की खेती देखने मौके पर गए । अफीम की खेती समोदा झेझरी गांव के बार्डर पर खसरा नम्बर 310 में स्थित है । ख़सरें में किसान मधुमती और प्रीतिबाला ताम्रकर के नाम 9एकड़ 92डिस्मिल रकबा दर्ज है । ***किसान विनायक ताम्रकर का अलग तर्क दे रहा है,खेती के लिए राजस्थान के किसानों को दिया गया था ,खेती उनके द्वारा ही किया जाता है । पूरा मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दुर्ग के समोदा गांव पहुँचने पर प्रदेश की राजनीति पर गरमा गई है । भाजपा की प्रदेश में किरकरी हो रही है । इस मामले में भाजपा से निलंबित होने के बाद आरोपी नेता विनायक ताम्रकर को गिरफ्तार कर लिया गया है,एनसीबी भी मामले की जाँच में जुट गई है ।इस मामले से भाजपा की प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया। दुर्ग जिला कलेक्टर ने सभी पहलू की जानकारी मीडिया से बात करते हुए दी है ।

Mar 8, 2026 - 12:42
 0  42
💬 WhatsApp पर शेयर करें
समोदा अवैध अफ़ीम खेती मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया,एक आरोपी फरार

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483