सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थी अभय यादव पिता संतोष यादव उम्र 19 वर्ष निवासी गुड़ीपारा संतोषी चौक मोपका बिलासपुर के द्वारा थाना सरकंडा मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके बड़े पिताजी का लडका ओम प्रकाश यादव है जिसका सुरन्द्रे गैरेज मोपका के सामने रहने वाली लड़की से दोस्ती थी जो दिनांक 01.05.2026 को ओम प्रकाश यादव उक्त लड़की के घर पास बात चीत कर रहा था तभी बगल मे किराये से रहने वाले अजीत सूर्यवंशी और उसके दोस्तो से ओम प्रकाश यादव का वाद विवाद हो गया था जो दिनांक 02.05.2026 को रात्रि करीबन 10:30 बजे कलकत्ता स्वीट्स के सामने मोपका चौक के पास ओम प्रकाश यादव अपने साथी अभिषेक यादव, पकज साहू , अजय साहू के साथ पूर्व मे हुए विवाद का सुलह बात चीत करने अजीत सूर्यवंशी और उसके दोस्तो के पास गये थे तभी बात चीत करने के दौरान आशीष सूर्यवंशी, महावीर सूर्यवंशी ,रघुवीर सूर्यवंशी एवं 02 विधि से संज्ञर्षरत बालको द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे मारपीट करने के दौरान आशीष सूर्यवंशी द्वारा अपने कमर मे छुपाकर रखे धारदार चाकू निकालकर अभिषेक यादव के गले मे वार कर दिया जिससे अभिषेक यादव के गले के सामने का हिस्सा कट गया और लहुलुहान हो गया एवं ओम प्रकाश यादव को मारपीट करने से उसके गले एवं हाथ मे कई जगह चोट लगी है। जिसे देखकर आरोपी लोग वहां पर से भाग गये।घायल अभिषेक यादव एवं ओम प्रकाश यादव को उसके दोस्तो द्वारा ईलाज हेतू अपोलो अस्पताल ले गये जहां डांक्टर द्वारा अभिषेक यादव को मृत घोषित कर दिया । प्रार्थी की रिपार्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध दर्ज किया गया घटना के संबंध में उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिन्होने ने घटना के आरोपीयो को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतू आदेशित किये जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा प्रदीप आर्य के नेतृत्व में मोपका चौकी प्रभारी ओपी कुर्रे व ACCU की टीम गठित कर तत्काल आरोपीयो को अलग अलग जगहो से भारी मशक्कत के बाद घेराबंदी कर पकड़ा गया अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


