सियान सहायता योजना से बुजुर्ग श्रमिक को मिला संबल,राजाराम साहू को मिली 20 हजार रुपये की मदद

बिलासपुर - तखतपुर विकासखंड के ग्राम घोघरा निवासी बुजुर्ग श्रमिक राजाराम साहू के लिए श्रम विभाग की सियान सहायता योजना कठिन समय में बड़ी राहत बनकर सामने आई है। बढ़ती उम्र और शारीरिक कमजोरी के कारण अब वे पहले की तरह मेहनत-मजदूरी नहीं कर पा रहे थे, जिससे परिवार के भरण-पोषण की चिंता लगातार बनी हुई थी। ऐसे समय में श्रम विभाग की योजना के तहत मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता ने उन्हें नई उम्मीद दी है। करीब 60 वर्ष की आयु के साहू पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से श्रम विभाग में पंजीकृत हैं। लंबे समय तक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले राजाराम साहू अब उम्र बढ़ने के साथ कठिन श्रम करने में असमर्थ हो रहे हैं। आय के सीमित साधनों के बीच आर्थिक संकट गहराने लगा था। इसी दौरान रानीडेरा में आयोजित समाधान शिविर में श्रम विभाग द्वारा उनके आवेदन का परीक्षण कर उन्हें सियान सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता कश्यप ने शिविर में उन्हें सहायता राशि का चेक सौंपा। चेक मिलते ही राजाराम साहू के चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी। उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी संबल से कम नहीं है और इससे परिवार की जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। श्री साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सियान सहायता योजना बुजुर्ग श्रमिकों के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने अन्य श्रमिकों से भी विभाग में पंजीयन कर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। समाधान शिविर में मौजूद सहायक श्रम आयुक्त श्रीमती ज्योति शर्मा ने बताया कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल सके।

May 3, 2026 - 05:37
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सियान सहायता योजना से बुजुर्ग श्रमिक को मिला संबल,राजाराम साहू को मिली 20 हजार रुपये की मदद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0