सीपत के सोंठी में भव्य देवी भागवत महापुराण...701 कलशों के साथ निकलेगी शोभायात्रा

बिलासपुर -जिले के सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोंठी में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य देवी भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। 19 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। नवरात्रि के दौरान 500 से अधिक मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे। 19 मार्च की सुबह 8.30 बजे 701 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। ग्राम सोंठी में विराजित मां मन्ना दाई की करीब 400 वर्ष पुरानी प्रतिमा क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि मां मन्ना दाई निःसंतान दंपत्तियों को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं। पहले यहां पशु बलि की परंपरा थी, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है और मंदिर का नव निर्माण कर धार्मिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप दिया गया है। इस आयोजन में राष्ट्रीय कथा वाचिका देवी हेमलता शर्मा द्वारा संगीतमय शैली में देवी भागवत कथा का वाचन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति रस का आनंद मिलेगा।

Mar 18, 2026 - 12:24
 0  12
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सीपत के सोंठी में भव्य देवी भागवत महापुराण...701 कलशों के साथ निकलेगी शोभायात्रा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0