स्थानीय ग्रामीणों सहित छत्तीसगढ़ एवं देश के विभिन्न राज्यों से पधारे रोवर-रेंजरों ने ग्राम दुधली में आयोजित इस प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी आयोजन की सराहना की,स्टालों का अवलोकन कर छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जानने एवं समझने का प्रयास किया

बालोद - जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन समूचे छत्तीसगढ़ सहित जिले एवं स्थानीय ग्रामीणों के लिए भी खासा आकर्षण का केन्द्र बन गया है। आयोजन के दूसरे दिन आज 10 जनवरी को राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा बालोद जिले एवं ग्राम दुधली के आस पास ग्रामीणों ने भी जंबूरी का अवलोकन कर रोवर रेंजरों के गतिविधियों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के संस्कृति एवं क्रियाकलापों का अवलोकन किया। इस दौरान ग्राम दुधली एवं आस पास के गांव के ग्रामीणों के अलावा बालोद जिले तथा राज्य एवं देश के विभिन्न राज्यों से जंबूरी में शामिल होने पहुंचे रोवर रेंजरों ने इस 5 दिवसीय रोवर रेंजर जंबूरी के भव्य एवं विशाल आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे रोवर रेंजर्स एवं स्काउट गाइड्स ने जंबूरी स्थल में अलग-अलग राज्यों तथा जिला प्रशासन द्वारा लगाएं गए विभिन्न विभागों के प्रदर्शनीयों का अवलोकन कर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य सरकार एवं बालोद जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण उपलब्धियों को जानने एवं समझने का प्रयास किया। इस दौरान हिमांचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड तथा सेन्ट्रल रेल्वे के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों से आए रोवर रेंजरों, छात्र-छात्राओं तथा ग्रामीणों ने बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित इस प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की है। देश के विभिन्न राज्यों से आए रोवर रेंजरों ने दुधली में आयोजित इस रोवर रेंजर जंबूरी की आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से हम सभी को विभिन्न राज्यों के रोवर रेंजरों से मिलने के अलावा उनकी भाषा, संस्कृति, रिति रिवाज, रहन सहन सहित आचार-विचार से जानने का भी अवसर मिला है। इसके अलावा जंबूरी में आयोजित किए जाने वाले सभी गतिविधियां बहुत ही बेहतरीन एवं हमारे भावी भविष्य के निर्माण के लिए भी अत्यंत मददगार साबित होगा। विभिन्न राज्यों से आए रोवर रेंजरों एवं स्काउट गाइड्स ने छत्तीसगढ़ राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य, यहां की कला, संस्कृति के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य वासियों की निश्छल स्वभाव एवं मधुर व्यवहार की भी भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने बालोद जिले के ग्राम दुधली में इस बेहरीन भव्य एवं विशाल नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन के लिए छत्तीसगढ सरकार तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Jan 11, 2026 - 19:23
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
स्थानीय ग्रामीणों सहित छत्तीसगढ़ एवं देश के विभिन्न राज्यों से पधारे रोवर-रेंजरों ने ग्राम दुधली में आयोजित इस प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी आयोजन की सराहना की,स्टालों का अवलोकन कर छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जानने एवं समझने का प्रयास किया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0