हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा का अमर जवान चौक में रविंद्र सिंह ने किया भव्य स्वागत
बिलासपुर। हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का अमर जवान चौक में जोरदार स्वागत किया गया। नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने शोभायात्रा का फूलमालाओं, पुष्पवर्षा और पटाखों के साथ भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और हिंदू नव वर्ष के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिंदू नव वर्ष हमारी सांस्कृतिक परंपरा और सनातन आस्था का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, उत्साह और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। शोभायात्रा के स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रहास केसरवानी, चंद्रनाथ चटर्जी, प्रशांत पांडे, उत्तम चटर्जी, प्रदेश सचिव आशीष गोयल, पूर्व एल्डरमेन बंटी गुप्ता, बबलू केसरवानी, संगीत मोइत्रा, अनिल केदार, संदीप मिश्रा, विजय तिवारी, मनोज श्रीवास, प्रशांत परिहार, मोहित राम श्रीवास, गुलशन सिंह, संजय दवे, संतोष चौहान, राहुल दुबे, छोटू बर्डे, पीयूष अग्रवाल, अनिल शुक्ला, राकेश केसरी, दीपक मजूमदार, मंटू श्रीवास्तव, राजेश साहू, दीपक कश्यप, राजा दास, हरीश चेलकर, सतीश यादव, उमेश रजक, मुकेश अग्रवाल, योगेश पिल्ले, गुड्डू चंदेल, रितिक सिंह ठाकुर, अशोक केसरवानी, राज चौहान, पप्पू बिस्ट, यश सिंह, सन्नी चौहान, नरेंद्र सिंह, अजय पंत, उदय गंगवानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में शामिल झांकियों, बैंड-बाजों और धार्मिक ध्वजों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


