आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.48 लाख नगद जब्त

रिपोर्ट.....राकेश मिश्रा.... बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत की गई। पुलिस को 4 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोबाइल फोन के माध्यम से राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर हार-जीत और रन बनाने को लेकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर एसीसीयू और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने छापा मारकर सौरभ पवार (32 वर्ष) निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा और कमल पंजवानी (30 वर्ष) निवासी चकरभाठा कैंप को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक एक्टिवा (सीजी-10 एजे-8770) और ₹1,48,500 नकद जब्त किए हैं। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Apr 5, 2026 - 19:38
 0  21
💬 WhatsApp पर शेयर करें
आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.48 लाख नगद जब्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0