कटघोरा–डोंगरगढ़–मुंगेली रेल लाइन की स्वीकृति पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत

बिलासपुर। कटघोरा–डोंगरगढ़–मुंगेली रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू का शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुंगेली प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार पहनाकर और फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा इस उपलब्धि पर बधाई दी। बिलासपुर के उसलापुर मुख्य मार्ग पर वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद पति राजेंद्र 'रिंकू' टंडन के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नगर निगम के एल्डरमैन अशोक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए रेल परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई दिल्ली में रेल मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद इस महत्वाकांक्षी रेल लाइन को स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। परियोजना के क्रियान्वयन से बिलासपुर, मुंगेली, कटघोरा और डोंगरगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा, जिससे व्यापार, रोजगार और आवागमन को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह रेल परियोजना क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Aug 7, 2026 - 19:59
 0  12
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कटघोरा–डोंगरगढ़–मुंगेली रेल लाइन की स्वीकृति पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483