कांग्रेस भवन के कायाकल्प का निरीक्षण करने पहुँचे विधायक अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर/यु मुरली राव -बिलासपुर जिला कांग्रेस मुख्यालय (कांग्रेस भवन) में इन दिनों व्यापक स्तर पर कायाकल्प किया जा रहा है, जिसमे मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। आज इसी सिलसिले में कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया।अटल श्रीवास्तव के साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय पार्षद प्रत्याशी अभिलाष रजक गौरव एरी अनूप सिन्हा सुभाष ठाकुर आदि अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा में करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह कि कांग्रेस भवन को नया और आधुनिक रूप देने के लिए रंग-रोगन के साथ-साथ आवश्यक मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। विधायक श्रीवास्तव जी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए, ताकि यह भवन भविष्य की गतिविधियों के लिए तैयार रहे। उपस्थित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि कांग्रेस भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की आस्था और संघर्ष का केंद्र है।

Jan 8, 2026 - 17:11
 0  65
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कांग्रेस भवन के कायाकल्प का निरीक्षण करने पहुँचे विधायक अटल श्रीवास्तव

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0