छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस में नई नियुक्ति, विभव सराफ बने बिलासपुर जिला महामंत्री

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार संजय सराफ के पुत्र विभव सराफ को बिलासपुर जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद संगठन एवं राजनीतिक क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नवनियुक्त जिला महामंत्री विभव सराफ ने छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। किसानों, युवाओं एवं आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान हित, ग्रामीण विकास एवं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। साथ ही संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विभव सराफ ने कहा कि किसानों के सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे तथा संगठन को जिले में और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति के बाद किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने विभव सराफ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

May 31, 2026 - 13:07
 0  15
💬 WhatsApp पर शेयर करें
छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस में नई नियुक्ति, विभव सराफ बने बिलासपुर जिला महामंत्री

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0