खुशी फाउंडेशन ने सुवाणी स्पेशल स्कूल के बच्चों को किया जरूरत का सामान वितरण कंप्यूटर व वाद्ययंत्र पाकर बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान
बिलासपुर। आज दिनांक 07 फरवरी 2026, शनिवार को सुवाणी स्पेशल स्कूल (बौद्धिक अक्षमता एवं मूक-बधिर विद्यालय) में खुशी फाउंडेशन के तत्वावधान में बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सहायता सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाईकोर्ट की अधिवक्ता एवं रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हमीदा सिद्दीकी ने विद्यालय के बच्चों को कंप्यूटर, हारमोनियम, मंजीरा, तबला, ढोलक जैसे उपयोगी एवं सृजनात्मक सामग्री भेंट की। साथ ही बच्चों को चॉकलेट, मिठाई, चिप्स आदि वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता श्रीमती हमीदा सिद्दीकी ने कहा कि वे विशेष बच्चों की जरूरतों को लेकर हमेशा संवेदनशील रही हैं और आवश्यकता पड़ने पर बच्चों के साथ हर समय खड़ी रहेंगी। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर श्री चंचल सलूजा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे भी बच्चों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। श्री सलूजा ने यह भी घोषणा की कि अप्रैल माह में बच्चों के लिए एक विशेष “मेकअप ऑडिटरी” (विशेष कार्यक्रम) का आयोजन रमया जी की ओर से कराया जाएगा। कार्यक्रम में श्री देवाशीष घटक, श्री अमित चक्रवर्ती, विद्यालय के प्राचार्य राजा जगजीत सिंह सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने खुशी फाउंडेशन एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से विशेष बच्चों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


