गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में महिलाओं ने निकाली मटकी यात्रा..बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन..

बिलासपुर। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर बिलासपुर जिले के बोदरी में कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोदरी की अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक और पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के नेतृत्व में महिलाओं ने सिर पर मटकी रखकर रैली निकाली और राम मंदिर पहुंचकर प्रतीकात्मक रूप से मटकी फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन की शुरुआत चकरभाठा स्थित हनुमान मंदिर से हुई। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं रैली में शामिल हुईं। महिलाओं ने सिर पर ऐसी मटकियां रखी थीं, जिन पर “पाप का घड़ा भर गया है”, “चौकीदार चोर है” और “मंदिर चंदा चोरी” जैसे नारे लिखे हुए थे। ढोल-मांदर की थाप और जोरदार नारों के साथ निकली यह मटकी यात्रा नगर में चर्चा का केंद्र बनी रही। रैली राम मंदिर पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से मटकी फोड़कर कथित चढ़ावा चोरी के मामले में अपना विरोध जताया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। आस्था से जुड़े किसी भी मामले में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। उन्होंने कहा कि कथित चढ़ावा चोरी के पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। वहीं पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर राजनीतिक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कथित चढ़ावा चोरी के मामले का सच देश के सामने आना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। बोदरी में हुए इस अनोखे प्रदर्शन ने स्थानीय राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।

Jul 26, 2026 - 20:40
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में महिलाओं ने निकाली मटकी यात्रा..बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन..

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483