घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य

बिलासपुर...जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा में मंगलवार शाम एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में खून से सनी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंदन नट 45 वर्ष के रूप में हुई है, जो भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करता था। उसके गले में धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, चंदन नट मंगलवार शाम रोज की तरह भिक्षा मांगकर घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने अपने बड़े भाई समारू नट के साथ बैठकर बीड़ी पी और कुछ देर बातचीत की। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। शाम करीब 7 बजे उसकी बहू किसी काम से पूजा कमरे की ओर गई, जहां उसने चंदन को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा। मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। यह दृश्य देखकर महिला घबरा गई और शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। इसके बाद मृतक के बेटे सुल्तान नट सहित परिवार के लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में मृतक के गले पर धारदार हथियार से कटने जैसे गंभीर निशान पाए गए हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर किसी ने हत्या कर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के समय घर में अन्य सदस्य भी मौजूद थे, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। रात अधिक होने के कारण पुलिस ने शव को घटनास्थल पर ही सुरक्षित रखवाया है। बुधवार सुबह फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में बारीकी से जांच की जाएगी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल यह मामला रहस्य बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Mar 18, 2026 - 12:18
 0  34
💬 WhatsApp पर शेयर करें
घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0