चकरभाठा में कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों का सम्मान और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न 100 रक्तदाताओं ने किया महादान

बिलासपुर - चकरभाठा श्रीम फाउंडेशन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर वासु मंगलम चकरभाठा में एक भव्य और गरिमामई कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस विशेष आयोजन में देश की सेवा करने वाले वीर फौजियों का सम्मान किया गया और साथ ही एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी हुआ जिसमें युवाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार कौशिक,संतोष कौशिक,अजय शर्मा,डॉ जगदीश कुलदीप व सौरभ कौशिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की कृष्ण कुमार कौशिक ने अपने उद्बोधन में कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि फौजियों का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है और रक्तदान करने वालों की प्रशंसा की साथ ही श्रीम फाउंडेशन के संस्थापक सौरभ कौशिक एवं उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई दी।कारगिल विजय दिवस के इस मौके पर समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए 100 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबल प्रताप जुदेव छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व संतोष कौशिक उपाध्यक्ष भाजपा जिला बिलासपुर उपस्थित हुए। उन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में श्रीम फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की और रक्त-दाताओं व सम्मानित फौजियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीम फाउंडेशन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य अखिलेश कौशिक,राहुल कौशिक,नवनीत कौशिक, प्रतीक शर्मा,छोटे वर्मा,बॉबी वर्मा,भुनेश्वर कौशिक,अरुण साहू,तुलसी कौशिक,विकाश श्रीवास,मिंटू पंजवानी,विष्णु साहू, अजय साहू,बालदाऊ धुरी,पवन श्रीवास्तव,राजा कौशिक,नितेश कौशिक, प्रदीप कर्ष,किसन कौशिक,सूरज,योगेश शर्मा,भूषण कौशिक,आलोक कौशिक,रोहन कौशिक,भूपिका साहू व चकरभाठा के गणमान्य नागरिकों और वासु मंगलम के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। इस पूरे गरिमामई कार्यक्रम का सफल और ऊर्जावान मंच संचालन केशव कुमार वर्मा ने किया जिन्होंने अपनी शायरी और राष्ट्रभक्ति की बातों से उपस्थित जन समूह में उत्साह भर दिया और इस कार्यक्रम का आभार व्यक्त ईश्वर यादव ने किया।

Jul 27, 2026 - 17:59
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
चकरभाठा में कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों का सम्मान और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न 100 रक्तदाताओं ने किया महादान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0