स्मार्ट सिटी ने ₹20 करोड़ से बनाया, अब ठेके पर चलेगा कन्वेंशन सेंटर!
बिलासपुर के कोनी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के सामने ₹19.78 करोड़ की लागत से सवा एकड़ में बन रहा कन्वेंशन सेंटर तीन साल बाद भी अधूरा है। निर्माण पूरा करने की मूल समय-सीमा 30 दिसंबर 2024 थी, जिसे बढ़ाकर पहले 30 मार्च 2025 और फिर 20 दिसंबर 2025 किया गया, लेकिन काम अब तक पूरा नहीं हो सका। नियमानुसार देरी पर 10% यानी ₹50 लाख की पेनाल्टी लगाई जानी थी, लेकिन नगर निगम ने ठेका कंपनी (श्रद्धा कंस्ट्रक्शन) पर मेहरबानी दिखाते हुए इसे पूरी तरह माफ कर दिया। इस चार मंजिला भवन के ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें, प्रथम तल पर कॉर्पोरेट ऑफिस व कोचिंग संस्थान, दूसरे तल पर 700 सीटर ई-लाइब्रेरी, वीआईपी रूम व वेटिंग हॉल और तीसरे तल पर 500 सीटर आधुनिक ऑडिटोरियम व म्यूजिक रिकॉर्डिंग हॉल तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा परिसर में पार्किंग, 2 लिफ्ट, लैंडस्केपिंग और सीसी रोड का निर्माण शामिल है। करोड़ों का सरकारी खर्च होने के बाद अब इसे निगम खुद संचालित करने के बजाय किसी निजी एजेंसी को ठेके पर सौंपने की तैयारी में है। निगम आयुक्त प्रभाकर कुमार सर्वे के अनुसार ठेका एजेंसी को जल्द काम पूरा करने की चेतावनी दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


