परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में बेलगहना में हॉस्पिटल का शुभारंभ
बेलगहना, 29 जून। परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं कर-कमलों से बेलगहना में एक निजी हॉस्पिटल का शुभारंभ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आश्रम परिवार, प्रबंध समिति, सेवा समिति के सदस्य, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। शुभारंभ समारोह।।। के दौरान स्वामी जी महाराज ने समाज में सेवा, करुणा और मानव कल्याण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निश्वार्थ स्वास्थ्य सेवा भी मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता थी ऐसे में स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा। समारोह के अंत में सभी ने परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जनसेवा और समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


