पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए Apollo Hospitals ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

बिलासपुर, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश और समाज की सुरक्षा में दिन-रात जुटे पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य को लेकर Apollo Hospitals Bilaspur ने छत्तीसगढ़ पुलिस, बिलासपुर के सहयोग से विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाना और आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर Apollo Hospitals के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में Dr. Mohan Gupta, Dr. Rashmi Sharma, Dr. Abhishek Kaushley, Dr. Mandar Gokate, Dr. Samarth Sharma, Dr. Lajpat Agrawal एवं Dr. Vikram Sahu ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं दीं। सुरक्षा में तैनात जवानों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता Apollo Hospitals Bilaspur की ओर से कहा गया कि जो पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में समाज की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, उनके स्वास्थ्य की देखभाल भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वस्थ पुलिस बल ही अधिक ऊर्जा, मजबूती और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकता है। इस पहल के माध्यम से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। अस्पताल प्रबंधन ने इसे राष्ट्र सेवा में अपना एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण योगदान बताया। “जो हमारी सुरक्षा में हर पल खड़े हैं, उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी में हम भी उनके साथ खड़े हैं।” अधिकारियों की रही गरिमामयी मौजूदगी कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अरुण देव गौतम (भा.पु.से.), संभागायुक्त बिलासपुर श्री सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राजगोपाल गर्ग, कलेक्टर बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल (भा.प्र.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह तथा Apollo Hospitals Bilaspur के यूनिट हेड श्री अभय कुमार गुप्ता शामिल रहे। Apollo Hospitals Bilaspur ने छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुरक्षित और सुखद जीवन की कामना की। राष्ट्र की रक्षा करने वाले हाथों को स्वस्थ रखना—हमारी भी जिम्मेदारी है।

Aug 13, 2026 - 22:55
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए Apollo Hospitals ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0