पेंडरवा हत्याकांड में पूर्व सरपंच समेत चार गिरफ्तार, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
रिपोर्ट... राकेश मिश्रा...बिलासपुर जिले के पेंडरवा गांव में अवैध संबंध के शक में हुए हमले और हत्या के मामले में रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश श्रीवास (46), उसके दो बेटे और पूर्व सरपंच उमेश श्रीवास (41) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, उमेश श्रीवास ने ही आरोपियों को हत्या के लिए उकसाया था और सुपारी भुगतान की बात भी सामने आई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गुरुवार सुबह जब मृतका मुराद बेगम का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों और ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे पर चक्काजाम की चेतावनी दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उमेश को भी गिरफ्तार कर लिया और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश एक ढाबे में रची गई थी, जहां आरोपियों ने शराब पीने के बाद तलवार से पूरे परिवार पर हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल ईशान की सिम्स में तीन घंटे सर्जरी की गई, जिसके बाद उसकी जान बचाई जा सकी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


