बिलासपुर में निःशुल्क चार पहिया वाहन चालक प्रशिक्षण शुरू, 13 मई तक करें आवेदन
Bilaspur। जिले के ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए चार पहिया वाहन चालन प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 15 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित होगा। प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं तथा आवेदन जमा करने एवं कौशल पंजीयन की अंतिम तिथि 13 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा। प्रतिभागियों को आवासीय सुविधा के साथ भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। संस्थान की ओर से बताया गया है कि शहरी बीपीएल वर्ग के लिए भी सीमित सीटें उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण का आयोजन एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान कार्यालय, कोनी थाना के पास तुर्काडीह पुल के सामने, बिलासपुर में संपर्क कर सकते हैं।इसके अलावा :7477033935,,9617568368,,9993433454 इन नम्बरों में संपर्क किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1


