बिलासपुर में शारदा म्यूजिकल ग्रुप का भव्य सिंगिंग कार्यक्रम,सुरों की महफिल ने बांधा समां

बिलासपुर - बिलासपुर शारदा म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में शहर के रीति-रिवाज होटल में एक भव्य सिंगिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शास्त्रीय, फिल्मी और सुगम संगीत की मधुर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का आयोजन शारदा म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर यशवंत राजपूत के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न स्थानों से आए प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी-अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। सुरों की मधुरता और गायकों की प्रस्तुति ने संगीत प्रेमियों की खूब वाहवाही लूटी।इस संगीतमय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संजय सिंह राजपूत अध्यक्ष राजपूत युवा मोर्चा लोरमी प्रांताध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा लोरमी, डॉ मनीष साव बिलासपुर एवं प्रसिद्ध पार्श्व गायिका श्रद्धा मंडल रहीं। उन्होंने सभी प्रतिभागी गायकों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया.कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी कलाकारों, प्रशांत तिवारी केशरी चंद कोरबा कुंदन सिंह अतिथियों और संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।महिला सिंगरो प्रमिला गजभिये कांति मौर्या प्रतिमा सहारे शिल्पा निषाद मनीषा चौहान ने खूब आनंद लिए लोरमी से अतिथि जयजय राम, गणेश जी, श्याम सिंह, राजपूत दरबार सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

Dec 30, 2025 - 12:50
 0  27
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में शारदा म्यूजिकल ग्रुप का भव्य सिंगिंग कार्यक्रम,सुरों की महफिल ने बांधा समां

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0