बिलासपुर में साईं बाबा चरण पादुका की भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
बिलासपुर। शिर्डी के साईं बाबा की पवित्र चरण पादुका की भव्य शोभा यात्रा सोमवार को बिलासपुर शहर में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच निकाली गई। यह शोभा यात्रा तोरवा से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौक, गोल बाजार होते हुए उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू कॉलोनी पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की चरण पादुका का दर्शन कर फूल-मालाओं से स्वागत किया। देवकीनंदन चौक में श्रद्धालुओं द्वारा विशेष रूप से भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभा यात्रा में भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर सहित रामशरण यादव, शिवा मिश्रा, विजय दुबे, सुदेश दुबे, अनिल चंदेल, संजय दुबे, केशव गोरख, प्रशांत पांडेय, संगीत मोईत्रा, बबलू केसरवानी, मुकेश गुप्ता, विक्की नानवानी, संदीप मिश्रा, राहुल दुबे, विमलेश बाजपेई, संतोष चौहान, दिलीप साहू, आकाश दुबे, हरीश चेलकर, गुड्डू चंदेल, राजेश साहू, हनु शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, नरेंद्र सिंह, संतोष शर्मा, यश सिंह और पप्पू बिष्ट सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के चरण पादुका के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


