युवराज बिल्डकान की मनमानी! कॉलोनी के गार्डन पर कब्जा, नाले पर पार्किंग—रहवासी बोले, कॉलोनाइजर लाइसेंस हो रद्द

बिलासपुर। शहर के मंगला स्थित अभिषेक नगर कॉलोनी में बिल्डर की कार्यप्रणाली को लेकर रहवासियों में भारी नाराजगी है। आरोप है कि युवराज बिल्डकॉन द्वारा विकसित इस कॉलोनी में सार्वजनिक उपयोग के लिए छोड़ी गई गार्डन भूमि पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा करा दिया गया है, जिससे बच्चों और रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी का ले-आउट जितेंद्र साहू द्वारा तैयार कराया गया था। रहवासियों का कहना है कि बिल्डर की कथित मिलीभगत से गार्डन पर सामने रहने वाले कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जाधारियों ने गार्डन को तारबंदी कर अपने निजी उपयोग में ले लिया है। हालत यह है कि जब कॉलोनी के बच्चे वहां खेलने जाते हैं तो उन्हें वहां से भगा दिया जाता है। इतना ही नहीं, कॉलोनी में बने नाले के ऊपर भी कई लोगों द्वारा अतिक्रमण कर उसे निजी वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और आवागमन प्रभावित हो रहा है। रहवासियों का कहना है कि इससे भविष्य में जल निकासी और यातायात दोनों की समस्या गंभीर हो सकती है। रहवासियों का दावा है कि इस पूरे मामले की जानकारी कई बार बिल्डर जितेंद्र साहू को दी गई, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि कथित रूप से कुछ लोगों से राशि लेकर सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने की मौन अनुमति दे दी गई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सार्वजनिक गार्डन और नाले से अतिक्रमण हटाने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित क्लोनाइजर के लाइसेंस को निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनआंदोलन और कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।

Jun 26, 2026 - 13:28
Jun 26, 2026 - 13:29
 0  14
💬 WhatsApp पर शेयर करें
युवराज बिल्डकान  की मनमानी! कॉलोनी के गार्डन पर कब्जा, नाले पर पार्किंग—रहवासी बोले,  कॉलोनाइजर लाइसेंस हो रद्द

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0