मोहर्रम पर तारबाहर में विशाल लंगर, पार्षद शेख मोहम्मद आलम ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश"
बिलासपुर। मोहर्रम के अवसर पर तारबाहर क्षेत्र में हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में विशाल लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर सेवा और भाईचारे की मिसाल पेश की। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद शेख मोहम्मद आलम ने बताया कि यह आयोजन हजरत इमाम हुसैन की याद में हर वर्ष किया जाता है। उन्होंने कहा कि मोहर्रम त्याग, बलिदान, इंसानियत और आपसी सद्भाव का संदेश देता है तथा समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करने का माध्यम है। लंगर में श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए खिचड़ा, बिरयानी, मिठाइयां एवं शरबत का वितरण किया गया। वहीं धार्मिक कार्यक्रम के तहत कुरानख्वानी, फातिहाख्वानी और मजलिस का आयोजन भी हुआ, जिसमें कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को सत्य, न्याय और इंसानियत की मिसाल बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद, क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


