*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कौशल श्रीवास का हरदीबाजार में भव्य स्वागत...पूर्व विधायक सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

कोरबा | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के नवनियुक्त अध्यक्ष कौशल श्रीवास के स्वागत में हरदीबाजार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, रामशरण कंवर, मीरा कंवर, सैयद कलाम, शत्रुहन यादव, रमेश अहीर, लक्ष्मी बंजारे, विकास सिंह, इशाक खान, मंगलदास, मुकेश बर्मन, शुभम शुक्ला, हिमांशु जायसवाल एवं गुलशन जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से कौशल श्रीवास का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि कौशल श्रीवास के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को हरदीबाजार ब्लॉक में नई मजबूती मिलेगी और पार्टी जमीनी स्तर पर और सशक्त होगी। अपने संबोधन में ब्लॉक अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और जोशीला बना रहा।

Jan 15, 2026 - 16:35
 0  85
💬 WhatsApp पर शेयर करें
*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कौशल श्रीवास का हरदीबाजार में भव्य स्वागत...पूर्व विधायक सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0