मस्तूरी में जल व्यवस्था सुदृढ़ करने पाइपलाइन विस्तार का भूमि पूजन...क्षेत्र के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही जल समस्या से मिलेगी राहत : चंद्रप्रकाश सूर्या

सीपत (सतीश यादव): विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत महमंद के वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य के शुरू होने से क्षेत्र के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही जल समस्या से राहत मिलेगी,, भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ, इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या तथा सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर वार्ड पंच संजय सूर्यवंशी अमित रजक, रामा टंडन,सीना यादव, ललन सूर्यवंशी, मनहरण यादव, दिलहरण रजक, तापस गुप्ता, माधव साहू, योगेश सूर्यवंशी, दशरथ साहू, सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह पाइपलाइन विस्तार कार्य ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए इस प्रकार के जनहितकारी कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। ग्रामीणों ने भी इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही उन्हें बेहतर जल सुविधा का लाभ मिलेगा।

May 15, 2026 - 17:26
 0  12
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मस्तूरी में जल व्यवस्था सुदृढ़ करने पाइपलाइन विस्तार का भूमि पूजन...क्षेत्र के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही जल समस्या से मिलेगी राहत : चंद्रप्रकाश सूर्या

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0