मोहभठ्ठा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया भगवान भोलेनाथ का अभिषेक, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
बिलासपुर। सावन मास के पावन अवसर पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहभठ्ठा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना, अभिषेक और आरती कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर में भोग-प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सावन मास के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में गिरीश देवांगन, प्रदीप शर्मा, विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, शैलेष पांडेय, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, शिव सिंह ठाकुर, लक्ष्मी साहू, शिवबालक कौशिक, प्रशांत पांडेय, सुभाष ठाकुर, नानक रेलवानी, बब्लू केसरवानी, प्रकाश बिंदल, विक्की नानवानी, बृजेश शर्मा, रामश्याम आर्य, आशुतोष पांडेय, विनोद कुर्रे एवं मंदिर के संस्थापक सदस्य अजीत तिवारी सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


