रतनपुर पुलिस की कार्रवाई चाकू और कट्टा लेकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

रिपोर्ट...राकेश मिश्रा.... बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को थाना रतनपुर में फोन के माध्यम से सूचना मिली कि रानीगांव मेन रोड पर दो व्यक्ति आम लोगों को धारदार चाकू और कट्टा नुमा हथियार दिखाकर डरा-धमका रहे हैं तथा उत्पात मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर एक टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों नबीदाद खान (42 वर्ष) निवासी करैहापारा रतनपुर और दीशू कोरी (23 वर्ष) निवासी रानीगांव को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू, एक कट्टा नुमा हथियार तथा घटना में प्रयुक्त कार जब्त की गई। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Apr 5, 2026 - 21:03
 0  33
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रतनपुर पुलिस की कार्रवाई चाकू और कट्टा लेकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0