रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पेण्ड्रा से बिलासपुर ले जा रहा था माल

बिलासपुर (world one news)- पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने, नशे के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तथा अवैध नशे के व्यापारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर अंशिका जैन प्रशिक्षु (भापुसे) के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा,नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है, कि दिनाँक 05/04/2026 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति पेण्ड्रा की ओर से नीले रंग की कार में भारी मात्रा में गाँजा बिक्री करने बिलासपुर की ओर लेकर आ रहा है कि सूचना से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर थाना रतनपुर में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना होकर ग्राम घॉसीपुर के पास उक्त कार के आने पर रोककर चेक किया, चेक करने पर मादक पदार्थ गाँजा लगभग 3.329 कि.ग्रा. कीमती 1,65,000 रूपये, 01 नग मोबाई फोन, 02 वॉकी-टॉकी व परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर कार सवार सौरभ मिश्रा नामक व्यक्ति से पुछताछ करने पर गॉजा बिलासपुर की ओर बिक्री हेतु ले जाना बताने से उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर, सउनि पवन सिंह,प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. संजय यादव, म.आर. अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा। जप्ती – 3.329 कि. ग्राम गॉजा कीमती 1,65000 रूपये, गॉजा परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, 02 वॉकी टाकी, 01नग मोबाईल फोन कुल कीमती 6,77,000 रूपये। गिरफ्तार आरोपी – 1. सौरभ मिश्रा पिता स्व. अनिल मिश्रा उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम धनगंवा थाना गौरेला जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही छ.ग.।

Apr 7, 2026 - 06:31
Apr 7, 2026 - 06:32
 0  12
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पेण्ड्रा से बिलासपुर ले जा रहा था माल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0