रतनपुर में भव्य अंबेडकर मेला महोत्सव 2026: शोभायात्रा, प्रतिमा अनावरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा क्षेत्र
रतनपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम सिंघरी (सिंगरी भाटा) रतनपुर में दो दिवसीय अंबेडकर मेला महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 14 एवं 15 अप्रैल को किया गया। यह आयोजन अंबेडकर युवा शिक्षा समिति रतनपुर एवं सूर्यवंशी समाज जिला बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस 14 अप्रैल को युवाओं द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। इस दिन बाबा साहब की विशाल प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के करकमलों से किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। अपने उद्बोधन में विधायक सुशांत शुक्ला ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि “शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, जो इसे पिएगा वही दहाड़ेगा”। उन्होंने समाज को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया तथा समाज के विकास के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही 10 एकड़ भूमि की मांग को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया। दूसरे दिन 15 अप्रैल को कैरियर मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहब द्वारा शिक्षा के प्रसार और जात-पात, छुआछूत के खिलाफ किए गए संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के लिए उनसे जो भी सहयोग होगा, वे खुले दिल से करेंगे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नंद किशोर डहरिया, महासचिव मनीष सिंगर, उपाध्यक्ष रहस लाल गड़वालअंबेडकर युवा शिक्षा शिक्षा समिति रतनपुर के आर एल सरोवर संरक्षक भगत राम शोकि , सर्किल अध्यक्ष सिंगरी सत्य प्रकाश माथुर अध्यक्ष प्रकाश माथुर उपाध्यक्ष संजय कौशिक सचिव सुनील भार्गव कोषाध्यक्ष संजीव बनर्जी मंच संचालक पुष्पेंद्र भार्गव संगठन सचिव पुष्पेंद्र भार्गव, सलाहकार विकास भारद्वाज प्रचार सचिव नरेंद्र कोसले संरक्षक मनीराम इंदुवा संरक्षक विशाल प्रेमी सदस्य विशाल भार्गव सदस्य रामसहारो कौशिक सदस्य हितेश्वर इंदुवा, सदस्य शैलेंद्र श्यामल सदस्य अवलोक कमल सदस्य रोमित माथुर सदस्य रवि शंकर कौशिक सदस्य सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज की महिला टीमों को सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में जिला सूर्यवंशी समाज के शहर अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ खरे, शहर सचिव सुनील राजगीर, प्रवक्ता राकेश राजगीर, उपाध्यक्ष रमेश सोनी, कोषाध्यक्ष मनोज लासरे एवं मीडिया प्रभारी सुरेश खरे का विशेष योगदान रहा। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन ने न केवल बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया, बल्कि समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता का मजबूत संदेश भी दिया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
2

