राज्य बजट बेहद निराशाजनक, छत्तीसगढ़िया समाज को ठेंगा : ठा. शैलू

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के बिलासपुर जिला अध्यक्ष ठा. शैलू ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को बेहद निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि इस बजट में प्रदेश के सभी प्रकार के रोजगार में स्थानीय निवासियों को शत-प्रतिशत रोजगार देने का प्रावधान किया जाएगा, लेकिन सरकार छत्तीसगढ़िया युवाओं से केवल वोट लेना जानती है, रोजगार देना नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की राजभाषा छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने तथा शासकीय कामकाज और पढ़ाई-लिखाई में उसे लागू करने के लिए बजट में कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है। उनके अनुसार यह बजट पूरी तरह से छत्तीसगढ़िया विरोधी है, जिसे प्रदेश की जनता बारीकी से समझ रही है। ठा. शैलू ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ियों को जगाने वाले लोगों को प्रोत्साहन देने के बजाय सरकार उन्हें प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की 2 करोड़ छत्तीसगढ़िया जनता आने वाले समय में इसका हिसाब-किताब करेगी।

Feb 24, 2026 - 19:13
 0  20
💬 WhatsApp पर शेयर करें
राज्य बजट बेहद निराशाजनक, छत्तीसगढ़िया समाज को ठेंगा : ठा. शैलू

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0