रोड सेंगर गली में अवैध निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत
बिलासपुर। ग्राम पंचायत सिधरी के ग्रामीणों ने शासकीय रोड सेंगर गली में हो रहे कथित अवैध निर्माण को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की पुरानी आम रास्ता भूमि, जिस पर वर्षों से आवागमन होता रहा है, उस पर कब्जा कर पक्का निर्माण किया जा रहा है। बताया गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा पुराने रास्ते को बंद कर मकान निर्माण का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गांव के लोगों के आने-जाने में परेशानी उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह रास्ता लगभग 100 वर्षों से उपयोग में रहा है और गांव के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। निर्माण कार्य के चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गलत आवेदन के आधार पर निर्माण को स्वीकृति दिलाई गई है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध निर्माण को तत्काल हटाया जाए, ताकि गांव में पूर्व की भांति आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस पूरे मामले में अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर टिकी हुई
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


