वर्ल्ड वन न्यूज कार्यालय बिलासपुर में आन-बान-शान से किया ध्वजारोहण
बिलासपुर - वर्ल्ड वन न्यूज कार्यालय बिलासपुर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता व संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। पत्रकारों ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और वर्ल्ड वन न्यूज हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। अंत में मिठाइयों का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


