वेंकटेश मंदिर में 18 दिवसीय झूला महोत्सव शुरू, झूले पर विराजे भगवान

बिलासपुर...सिम्स चौक स्थित श्री वेंकटेश मंदिर में 18 दिवसीय झूला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कराया गया। इसके बाद भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराकर राजश्री श्रृंगार किया गया और विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। शाम 6 बजे भगवान श्री कृष्ण को आकर्षक ढंग से सजाए गए झूले पर विराजमान कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान के झूला दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। झूला महोत्सव की यह परंपरा वेंकटेश मंदिर में पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। सावन के पावन महीने में आयोजित होने वाला यह उत्सव श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 से 6 बजे तक रामायण पाठ होगा। इसके बाद शाम 7.30 बजे भगवान की आरती एवं स्त्रोत पाठ किया जाएगा। रात 8 से 9.30 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद भगवान को भोग अर्पित किया जाएगा और लोरी सुनाकर शयन कराया जाएगा। झूला महोत्सव के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है। मंदिर समिति द्वारा भक्तों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सावन के महीने में भगवान के झूला दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी दिनों में भी मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ महोत्सव का क्रम जारी रहेगा।

Aug 18, 2026 - 08:21
 0  11
💬 WhatsApp पर शेयर करें
वेंकटेश मंदिर में 18 दिवसीय झूला महोत्सव शुरू, झूले पर विराजे भगवान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483