शासकीय जमीन को निजी बताकर सीमांकन आवेदन, विवाद बढ़ा कलेक्टर से कमिश्नर तक पहुंचा मामला

बिलासपुर के लगरा क्षेत्र की शासकीय भूमि को निजी जमीन बताकर सीमांकन कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष ने उक्त भूमि को अपनी निजी संपत्ति बताते हुए सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। वहीं आसपास के भू-स्वामियों ने इसका विरोध करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित जमीन शासकीय भूमि है, जिसके सामने नाला तथा पूर्व दिशा में आम निस्तार मार्ग मौजूद रहा है।मामले की शिकायत पहले कलेक्टर कार्यालय और अब कमिश्नर कार्यालय तक पहुंच चुकी है। शिकायतकर्ताओं ने सीमांकन प्रक्रिया पर रोक लगाकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि शासकीय भूमि पर कब्जे की मंशा से सीमांकन कराया जा रहा है।दूसरी ओर आवेदनकर्ता पक्ष का कहना है कि उनके पास जमीन से जुड़े सभी वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं और वे अपनी भूमि का सीमांकन कराने पहुंचे हैं। पक्षकारों के अनुसार उन्हें पहले 15 अप्रैल की तारीख दी गई थी, जिसे आगे बढ़ाकर 21 तारीख को सीमांकन की प्रक्रिया प्रस्तावित है। उनका आरोप है कि विरोधी पक्ष अनावश्यक रूप से कार्रवाई रुकवाने का प्रयास कर रहा है।अब दोनों पक्ष शासकीय अधिकारियों के समक्ष अपना-अपना दावा पेश कर रहे हैं। प्रशासनिक जांच के बाद ही जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Apr 20, 2026 - 18:05
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
शासकीय जमीन को निजी बताकर सीमांकन आवेदन, विवाद बढ़ा कलेक्टर से कमिश्नर तक पहुंचा मामला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0