27 मार्च को भव्य रूप से निकलेगी श्रीराम नवमी शोभायात्रा, बैठक में तैयारियों पर हुआ विचार-विमर्श
बिलासपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बिलासपुर नगर एक बार फिर राम नाम के जयघोष से गूंजने को तैयार है। प्रभु श्रीराम का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से श्री राम नवमी महोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 27 मार्च (शुक्रवार) को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया जाएगा। इस पावन आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप देने के लिए रविवार को श्री वेंकटेश मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रीराम नवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा शोभायात्रा को और अधिक भव्य, अनुशासित एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, मार्ग व्यवस्था, सुरक्षा, सजावट, भजन-कीर्तन, झांकियों एवं सेवादारों की भूमिका को लेकर सुझाव दिए गए। आयोजन से जुड़े समस्त सेवादार एवं सनातनधर्मी मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन को सफल बनाने हेतु एकजुट होकर सहयोग का संकल्प लिया। आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रीराम नवमी के इस पावन पर्व को आस्था, भक्ति और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं तथा शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने में सहभागिता निभाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


