5 सितंबर को होगा आठवां जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों का होगा सम्मान

बिलासपुर, 29 अगस्त। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, पंजीयन क्रमांक 6424, जिला शाखा बिलासपुर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर आठवां जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह कर्मचारी स्नेह सम्मेलन का आयोजन 5 सितंबर 2026 को किया जाएगा। समारोह में जिलेभर से सितंबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए शिक्षक, प्राचार्य एवं अन्य कर्मचारियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित यह समारोह शिक्षक और कर्मचारी समाज के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संघ द्वारा पिछले सात वर्षों से लगातार शिक्षक सम्मान समारोह की परंपरा निभाई जा रही है। कार्यक्रम 5 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक प्रार्थना सभा भवन, खारंग जल संसाधन विभाग, बिलासपुर में आयोजित होगा। संघ ने जिले के सभी सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी साथियों से अपील की है कि वे दोपहर 1 बजे तक पहुंचकर अपना पंजीयन अवश्य करा लें, ताकि सम्मान सूची में उनका नाम शामिल किया जा सके। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे। वहीं संयुक्त संचालक शिक्षा अश्वनी कुमार भारद्वाज, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र कौशिक, दीपक गुप्ता, शिवराम टंडन, भरत लाल दुबे, संघ के प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी तथा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा सहित अन्य अतिथियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं एवं समन्वय की जिम्मेदारी संभाली जा रही है। समारोह में जिलेभर के सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों की सहभागिता रहेगी।

Aug 30, 2026 - 17:01
 0  69
💬 WhatsApp पर शेयर करें
5 सितंबर को होगा आठवां जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों का होगा सम्मान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483