खेल से होता है सर्वांगीण विकास — मस्तूरी में अंतर संकुल स्तरीय खेल महोत्सव का भव्य समापन

सतीश यादव सीपत । विकास खंड मस्तूरी, जिला बिलासपुर में अंतर संकुल स्तरीय खेल महोत्सव 2025-26 के अंतर्गत संकुल केंद्र कन्या सीपत एवं बालक सीपत के संयुक्त तत्वावधान तथा स्व. बालक राम लदेर सेवा संस्था जांजगीर-चांपा के विशेष सहयोग से दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन खेल ग्राम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कौवाताल में 19 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 20 जनवरी 2026 को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ।अंतर संकुल स्तरीय खेल महोत्सव में 17 विद्यालयों के लगभग 150 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊँची कूद एवं लंबी कूद जैसी विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर राजेश सूर्यवंशी रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत और लगन आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या ने शिक्षा और खेल के संतुलन पर जोर देते हुए “एक हाथ में पुस्तक और एक हाथ में गुरु का हाथलेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी सरस्वती सोनवानी, सभापति मनोज खरे, जनपद सदस्य उषा देवी कैवर्त सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, संस्था प्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत कौवाताल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।अतिथियों का स्वागत संकुल शैक्षिक समन्वयक बालक सीपत श्रीकांत श्रीवास द्वारा बैच व बुके भेंट कर किया गया।कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रधान पाठक रामकिशुन सूर्यवंशी ने दो दिवसीय खेल महोत्सव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर के विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन का खिताब बालक सीपत को प्रदान किया गया। खेल संचालन में विशेष योगदान के लिए संकुल शैक्षिक समन्वयक श्रीकांत श्रीवास, विनोद गोयल एवं ज्ञानेश्वर सिंह कौशिक को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन संकुल शैक्षिक समन्वयक कन्या सीपत प्रमोद कुमार पाण्डेय एवं शिक्षकों द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक द्वारा किया गया। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षकगण, ग्रामवासी, पालक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Jan 22, 2026 - 10:39
 0  10
💬 WhatsApp पर शेयर करें
खेल से होता है सर्वांगीण विकास — मस्तूरी में अंतर संकुल स्तरीय खेल महोत्सव का भव्य समापन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0