ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच ने अर्धवार्षिक परीक्षा व्यवस्था का किया अवलोकन

कोरबा - जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के द्वारा घोषित समय सारणी के अनुसार कक्षा छठवीं से कक्षा आठवीं के त्रैमासिक परीक्षा 2 जनवरी से 9 जनवरी तक एवं कक्षा पहली से कक्षा पांचवी तक 6 जनवरी से 9 जनवरी तक परीक्षा संपन्न कराया जा रहा है। प्राथमिक शाला में मंगलवार से त्रैमासिक परीक्षा चालू हुआ। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने शासकीय प्राथमिक शाला शांतिनगर बोईदा में संचालित त्रैमासिक परीक्षा का अवलोकन किया जहां दर्ज संख्या के अनुसार शत प्रतिशत बच्चे परीक्षा में शामिल हो रहे हैं एवं परीक्षा शांतिपूर्ण नियमानुसार संचालित हो रहा है। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने बच्चों को सुझाव देते हुए कहा कि सुबह जल्दी जग कर पढ़ाई लिखाई करना चाहिए। शिक्षकों के द्वारा पढ़ाये गये सभी पाठ,अध्यायों का पुनरावृति कर याद करना चाहिए ताकि परीक्षा में सही सही उत्तर लिखा जा सके। विद्यार्थियों के पांच लक्षणों को अमल करना चाहिए और अच्छे नंबरों में पास होकर अपने माता-पिता,गांव, जिला और राज्य का नाम रोशन करना चाहिए। संस्था के प्रधान पाठक मनोज चौबे,शिक्षक संतोष यादव,सफाई कर्मचारी रामकुमार जगत उपस्थित थे।प्रधान पाठक मनोज चौबे ने कहा है कि शिक्षा के प्रति विशेष रूचि लेते हुए सभी विद्यालयों की सतत् देख रेख एवं आवश्यक सहयोग करने के लिए ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज को धन्यवाद ज्ञापित किये।

Jan 6, 2026 - 14:53
Jan 6, 2026 - 16:29
 0  28
💬 WhatsApp पर शेयर करें
ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच ने अर्धवार्षिक परीक्षा व्यवस्था का किया अवलोकन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0