जेवरा में मोर गांव मोर पानी अभियान: जल संरक्षण का लिया संकल्प, कलेक्टर बोले- जल है तो कल है

अंजनी कुमार साहू बिलासपुर/सीपत: जिले के अंतिम गांव जेवरा में जल संरक्षण का अलख जगाने प्रशासनिक अमला पहुंचा। ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत आयोजित जल रक्षा मिशन कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। ग्राम जेवरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में जल संरक्षण कार्यकर्ता एवं ‘वाटर हीरो’ के नाम से प्रसिद्ध नीरज वानखेड़े ने वैज्ञानिक मॉडल के जरिए भू-जल संवर्धन के प्रभावी तरीके समझाए। उन्होंने वर्षा जल संचयन, खेत तालाब, मिट्टी कटाव रोकने और जल के विवेकपूर्ण उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर संजय अग्रवाल कहा “जल है तो कल है” कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि लगातार दोहन के कारण भू-जल स्तर गिरता जा रहा है। पहले जेवरा जैसे गांव में 60 फीट पर पानी मिल जाता था, अब 200 फीट से अधिक खुदाई के बाद जल मिलता है। प्रकृति का यह एक चेतावनी है, अगर आज नहीं संभले तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट झेलना पड़ेगा। उन्होंने फसल विविधिकरण पर जोर देते हुए किसानों से अपील की कि धान के स्थान पर कम पानी वाली फसलें लें। उन्होंने बताया कि एक परिवार सालाना लगभग 1 लाख लीटर पानी उपयोग करता है, जबकि एक हेक्टेयर धान के फसल लेने में लगभव 1 करोड़ लीटर तक पानी खर्च होता है। यदि यही स्थिति रही तो भविष्य खतरे में पड़ सकता है। कलेक्टर गौवंशो के लिए किसानों से पैरादान करने और अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील भी की। साथ ही मोबाइल के दुरुपयोग और साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी व पासवर्ड किसी से साझा न करने की सलाह दी। जिला पंचायत बिलासपुर के सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल ने जल रक्षा पर ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि जल ही जीवन है, इसे व्यर्थ न बहाएं। यदि हम अभी से जल की रक्षा नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ियां एक-एक बूंद पानी के लिए तरसेंगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सामुदायिक स्तर पर जल संरक्षण की दिशा में ठोस पहल करें। जहां भी वर्षा जल का संग्रहण संभव हो, वहां छोटे-छोटे तालाब, गड्ढे, स्टॉप डैम एवं सोख्ता गड्ढों का निर्माण कर पानी को रोकने का प्रयास करें। उन्होंने आगे कहा कि केवल शासन की योजनाओं से ही नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही जल संरक्षण का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। हर घर में पानी की बचत, खेतों में सूक्ष्म सिंचाई पद्धति का उपयोग, और पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई व संरक्षण आज की आवश्यकता है। सीईओ अग्रवाल ने कहा कि यदि गांव का हर व्यक्ति जल बचाने का संकल्प ले ले, तो न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की पीढ़ियां भी सुरक्षित जल संसाधनों का लाभ उठा सकेंगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों को जल संरक्षण की दिशा में इसे जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं को अपना मानकर उनके सही उपयोग की अपील की। वाटर हीरो ने दिखाया हरियाली का रास्ता नीरज वानखेड़े ने मॉडल के माध्यम से समझाया कि वर्षा जल संचयन और भू-जल रिचार्ज से गांवों में फिर से हरियाली लाई जा सकती है। उन्होंने गिरते जल स्तर के दुष्परिणामों पर चेताया और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। सुआ नृत्य से गूंजा जेवरा, कॉलेज खोलने की उठी मांग ग्राम पंचायत की महिला पंचों ने एक समान वेशभूषा में पारंपरिक सुआ नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दे दिया। सुआ गीतों के माध्यम से जेवरा स्कूल में कॉलेज खोलने की मांग भी रखी गई। महिलाओं के उत्साह और प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया, तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। स्कूल की विद्यार्थियों ने भी नृत्य की प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिक्रमण स्थल का क्रिया निरीक्षण अधिकारियों में हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में स्कूल के पीछे कथित रूप से गांव के ही एक युवक ने जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है जिसको शिकायत अधिकारियों को की गई थी कलेक्टर ने कार्यक्रम के बाद अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया और मस्तूरी एसडीएम प्रवेश पर वह सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल से मामले की जानकारी मांगी अधिकारियों को कलेक्टर ने कहा कि जमीन को सुरक्षित रखना है आने वाले समय में जेवरा में एकलव्य और महाविद्यालय खुलने की संभावना है,इसे देखते हुए भूमि संरक्षण आवश्यक है। कार्यक्रम का स्वागत भाषण विद्यालय प्राचार्य रामेश्वर जायसवाल ने दिया तथा संचालन प्रणव शर्मा ने किया। आदिवासी नेता देव सिंह पोर्ते ने सभी अतिथियों को आदिवासी गमछ से पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस अवसर पर मस्तूरी जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, ट्रेनी आईएएस अरविंद कुमार टी, दिलेन्द्र कौशिल, दीपक शर्मा, जनपद सदस्य लक्ष्मींन बाई पोर्ते, अभिलेश यादव, एसडीएम पैकरा, तहसीलदार सोनू अग्रवाल, नायब तहसीलदार पूनम, जनपद सीईओ जे.आर. भगत, कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा, सरपंच मूलचंद पटेल, परस ओरकेरा, बलराम पाटनवार, देव सिंह पोर्ते, घनश्याम नेताम सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Feb 21, 2026 - 20:26
 0  33
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जेवरा में मोर गांव मोर पानी अभियान: जल संरक्षण का लिया संकल्प, कलेक्टर बोले- जल है तो कल है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0