सीपत में साईं मंदिर की स्थापना दिवस पर कल निकलेगी पालकी यात्रा...पूजा अभिषेक महाआरती भंडारे के साथ होगी समापन

अंजनी कुमार साहू सीपत : सीपत में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी साईं बाबा के भक्तों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। साईं मंदिर के 13वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर 22 फरवरी, रविवार को भव्य साईं पालकी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पूरे नगर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण निर्मित करेगा। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रातः 9:30 बजे साईं मंदिर से होगी। पालकी यात्रा का शुभारंभ राजेन्द्र धीवर जिला पंचायत सदस्य,सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सनत मिश्रा, द्वारा किया जाएगा। भक्ति गीतों, बाजे गाजे और साईं बाबा के जयकारों के बीच पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा साईं मंदिर से प्रारंभ होकर गुप्ता मोहल्ला, सेठबाड़ा, राम मंदिर, मातेश्वरी मंदिर, तेली-धीवर पारा और बजरंग मंदिर होते हुए पुनः साईं मंदिर परिसर पहुंचेगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालु पालकी का स्वागत पुष्पवर्षा और आरती के साथ करेंगे। पालकी यात्रा के समापन के पश्चात मंदिर परिसर में भव्य महारती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ साईं बाबा की आराधना करेंगे। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के सदस्यों ने नगर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पुण्य अवसर का लाभ लेने और साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Feb 21, 2026 - 14:57
 0  10
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सीपत में साईं मंदिर की स्थापना दिवस पर कल निकलेगी पालकी यात्रा...पूजा अभिषेक महाआरती भंडारे के साथ होगी समापन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0