अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई...02 चैन माउंटेन मशीन एवं 03 ट्रैक्टर जब्त

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम ने 02 चैन माउंटेन मशीन एवं 03 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम खपरीडीह तथा तहसील पामगढ़ के ग्राम देवरघटा क्षेत्र में की गई। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि संयुक्त जांच के दौरान ग्राम खपरीडीह में अवैध उत्खनन में संलिप्त 01 चैन माउंटेन मशीन तथा ग्राम देवरघटा में 01 चैन माउंटेन मशीन एवं 03 ट्रैक्टर जब्त किए गए। सभी वाहनों को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई की जा रही है। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा सतत निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।

Feb 19, 2026 - 11:39
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई...02 चैन माउंटेन मशीन एवं 03 ट्रैक्टर जब्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0