पाली : विद्युत विभाग की मनमानी, सुबह से बिजली गुल, पीने के पानी को तरसे नगरवासी

कोरबा/पाली: नगर में सुबह 7:30 बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। हल्की ठंड के मौसम के बीच बिजली गुल होने से पेयजल सहित घरेलू उपयोग के लिए पानी की किल्लत बनी हुई है, साथ ही कई जरूरी काम अटक गए है। नगरवासी विद्युत विभाग के कर्मचारियों से संपर्क कर बिजली आने के बारे में जानकारी लेना चाह रहे पर उन्हें बिजली गुल के संबंध में कोई जानकारी नही मिल पा रही। नगरवासियों को पीने के पानी और नहाने के पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। खासकर छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही। ऐसे में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो चली है। विद्युत आपूर्ति घण्टो तक ठप रहने से दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा। मोबाइल फोन चार्ज न हो पाने और जरूरी उपकरण बंद रहने से लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सर्दी के मौसम में इस तरह की लापरवाही से आम जनता को बेवजह परेशानी झेलनी पड़ रही है, तो भला गर्मी में हालात कैसी होगी? नगरवासियों में विद्युत की तकनीकी खराबी और फाल्ट को लेकर रोष व्याप्त है।

Feb 16, 2026 - 12:37
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पाली : विद्युत विभाग की मनमानी, सुबह से बिजली गुल, पीने के पानी को तरसे नगरवासी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0