शासकीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा समय सारणी जारी

बिलासपुर, 19 फरवरी 2026/जिले में संचालित शासकीय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में अध्ययनरत 1लीं से 7वीं, 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली से चौथी कक्षा की वार्षिक परीक्षा 27 मार्च से, छठवीं, सातवीं, नवमी एवं ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा 25 मार्च से प्रारंभ होगी। नवमी एवं ग्यारहवीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक वहीं शेष कक्षाओं की परीक्षा 9 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। कक्षाओं के अनुरूप वार्षिक परीक्षा का समय भिन्न-भिन्न निर्धारित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी विषयों की प्रयोजना कार्य 5 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। परीक्षा उपरांत विषयवार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करें एवं मध्यान्ह भोजन का सुचारू रूप से संचालन हो।

Feb 19, 2026 - 16:40
 0  11
💬 WhatsApp पर शेयर करें
शासकीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा समय सारणी जारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0