कलेक्टर ने की प्रधानमंत्री आवास योजना की गहन समीक्षा

बिलासपुर - कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति और कार्यों की समयबद्धता की गहन समीक्षा जिला पंचायत सभाकक्ष में की । कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अप्रारंभ आवास 15 मार्च तक प्रारंभ और सभी अपूर्ण आवास जून तक पूर्ण किए जाएँ। सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे। बैठक में योजना से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को समय-सीमा का पालन और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर आवास उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें जिला समन्वयक, सहायक अभियंता, सहायक प्रोग्रामर, साथ ही जनपद और विकासखंड स्तर के अधिकारी तथा तकनीकी सहयोगी उपस्थित रहे।

Feb 18, 2026 - 16:22
 0  23
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कलेक्टर ने की प्रधानमंत्री आवास योजना की गहन समीक्षा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0