तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, महिला और 6 माह के मासूम की मौत
बिलासपुर/मस्तुरी। क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला और उसके छह माह के दुधमुंहे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मस्तुरी शाखा के पास हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति-पत्नी और उनका छह माह का बच्चा बाइक पर सवार होकर मस्तुरी से अपने गांव कुंवा बोड़सरा लौट रहे थे। इसी दौरान बैंक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला और मासूम बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पति बाल-बाल बच गया और उसे गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


