प्रेस वार्ता- मानव अधिकार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पांडे ने छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों कैदियों और आम जनता के मुद्दे उठाए
अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पांडे तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। उन्होंने रतनपुर पहुंचकर दैनिक वेतनभोगी, आउटसोर्स और अनुकंपा नियुक्त कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग उठाई। उनका कहना है कि लोक निर्माण विभाग, रेस्ट हाउस और अन्य शासकीय कार्यालयों में वर्षों से कार्यरत कर्मचारी अब तक नियमित नहीं किए गए हैं। उन्होंने खनिजों के अवैध दोहन, जल-जंगल-जमीन पर अतिक्रमण, उद्योगों से फैलते प्रदूषण, रसोई गैस की कालाबाजारी और यातायात अव्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हेलमेट नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और प्रभावशाली लोगों के अवैध कब्जों पर कार्रवाई हो। अजय पांडे ने जेलों में ऐसे गरीब कैदियों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की जिनकी सजा पूरी हो चुकी है लेकिन जुर्माना राशि जमा नहीं होने के कारण वे जेल में हैं। समिति उनकी सहायता कर रिहाई दिलाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, योजनाओं में अनियमितता और प्रशासनिक लापरवाही की रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी। रिपोर्ट.... चंदन कुमार
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


