बिजली विभाग दफ्तर में एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा,सहायक अभियंता सतेन्द्र दिवाकर 50 हजार की रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार..जानें पूरा मामला

कोरबा - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ACB एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिजली विद्युत विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर आरोपी ने किसान से घूस की डिमांड की थी। बताया जा रहा है कि मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान का नाम श्यामता टंडन है।वह ग्राम रलिया में रहता है।वह अपने खेत में ट्रांसफार्मर लगवाना चाहता था, जिसके लिए उसने विद्युत विभाग के दफ्तर में आवेदन दिया था। जिसके बदले असिस्टेंट इंजीनियर सत्येंद्र दिवाकर ने 80 हजार रुपए की डिमांड की। किसान पहले ही असिस्टेंट इंजीनियर को 30 हजार रुपए चुका था‌। लेकिन 50 हजार रुपए वह नहीं देना चाहता था। इसके बाद उसने मामले की शिकायत बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में की। जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने बुधवार को आरोपी के घूस लेते ट्रैप किया। शिकायत की सत्यापन प्रक्रिया में आरोप सही पाए गए जाने पर ट्रैप योजना बनाई गई।28 जनवरी को शिकायतकर्ता श्यामता को 50 हजार रुपए के साथ आरोपी के दीपका स्थित कार्यालय भेजा गया। आरोपी ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली, एसपी टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 50 हजार रुपए रिश्वत की राशि बरामद की गई।इस मामले में डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी ने दोहराया कि भ्रष्ट लोकसेवकों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और रिश्वत मांगने की किसी भी घटना की तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।

Jan 29, 2026 - 03:12
 0  22
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिजली विभाग दफ्तर में एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा,सहायक अभियंता सतेन्द्र दिवाकर 50 हजार की रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार..जानें पूरा मामला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0