बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, पहली बार CSP–SDOP दफ्तरों में TI तैनात, 33 का ट्रांसफर

रिपोर्ट....राकेश मिश्रा..... बिलासपुर | जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार को जारी दो अलग-अलग आदेशों में कुल 33 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया। इस फेरबदल की सबसे खास बात यह रही कि जिले में पहली बार CSP और SDOP कार्यालयों में निरीक्षक (TI) स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन्हें कानून-व्यवस्था के साथ-साथ कार्यालयीन कार्यों की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही 8 थानों के प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की जिम्मेदारी अब निरीक्षक गोपाल सतपथी को दी गई है। तोप सिंह नवरंग को बिल्हा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि वहां से अवनीश पासवान को SDOP कार्यालय कोटा भेजा गया है। रेंज साइबर थाने में पदस्थ रजनीश सिंह को तोरवा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं तोरवा से अभय सिंह बैस को सरकंडा CSP कार्यालय में पदस्थ किया गया है। उत्तम साहू को पुलिस लाइन से सिविल लाइन CSP कार्यालय और संजय सिंह को कोतवाली CSP कार्यालय भेजा गया है। हिरीं थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी को चकरभाठा एयरपोर्ट सुरक्षा में स्थानांतरित किया गया है, जबकि दामोदर मिश्रा को हिरीं का नया प्रभारी बनाया गया है। अजाक से कृष्ण चंद्र सिदार को मस्तूरी भेजा गया है और चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू को अजाक का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह कोनी से भावेश शेंडे को चकरभाठा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं राजश्री दामू कोसले को कोनी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एसआई ओपी कुर्रे को मोपका चौकी प्रभारी और ओंकार धर दीवान को पुलिस पेट्रोल पंप भेजा गया है। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर जॉइन करने के निर्देश दिए हैं और इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से अस्थायी बताया है।

Apr 9, 2026 - 08:17
 0  26
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, पहली बार CSP–SDOP दफ्तरों में TI तैनात, 33 का ट्रांसफर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0