बेलगहना के श्री अद्वैत आश्रम में आज गूंजेगा ‘नंद के आनंद भयो’ का जयघोष.... कृष्ण जन्माष्टमी के साथ मनाया जाएगा श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद महाराज जी का अवतरण दिवस, दूर-दराज से पहुंचेंगे श्रद्धालु

बेलगहना। श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर आश्रम में आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी का अवतरण दिवस भी धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर्व को लेकर आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस धार्मिक आयोजन में बेलगहना सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से आश्रम के अनुयायी एवं श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। भक्त भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जन्माष्टमी पर्व मनाने के साथ ही पूज्य स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। पूरी हुई आयोजन की तैयारियां जन्माष्टमी एवं अवतरण दिवस समारोह को लेकर आश्रम समिति द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण के बीच भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास देखने को मिलेगा। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव एवं पूज्य स्वामी शिवानंद महाराज जी के अवतरण दिवस में सहभागी बनने और आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहेगा अद्वैत आश्रम बेलगहना

Sep 4, 2026 - 06:55
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बेलगहना के श्री अद्वैत आश्रम में आज गूंजेगा ‘नंद के आनंद भयो’ का जयघोष.... कृष्ण जन्माष्टमी के साथ मनाया जाएगा श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद महाराज जी का अवतरण दिवस, दूर-दराज से पहुंचेंगे श्रद्धालु

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0