बोईदा से 8 श्रद्धालुओं का दल श्रीरामलला दर्शन हेतु अयोध्या धाम रवाना
कोरबा - ग्राम पंचायत बोईदा में धार्मिक आस्था एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब गांव से 8 श्रद्धालुओं का दल श्रीरामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के प्रस्थान के अवसर पर गांव में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अयोध्या धाम जाकर श्रीरामलला के दर्शन करना प्रत्येक सनातनी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय होने की कामना करते हुए कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं संस्कारों का संचार करती हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त कर गांव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का आग्रह भी किया।ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज की विशेष भूमिका की सराहना की गई। बताया गया कि उनके सहयोग एवं प्रयासों से यह धार्मिक यात्रा लगातार नौवीं बार आयोजित की जा रही है। उनके द्वारा समय-समय पर ग्रामीणों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने की पहल की जाती रही है, जिससे अब तक अनेक ग्रामवासी अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके है।श्रद्धालुओं ने भी सरपंच संजय राज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं प्रयासों के कारण उन्हें अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने इस धार्मिक यात्रा के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में धार्मिक भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।रवाना होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे वातावरण में जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी। इस दौरान मनोज चौबे और श्रद्धालुओं में बुदेश राम,सविता मरार,सुनिता,रूखमणी,सुहाग बाई,ममता,सरयू तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


